भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वपूर्ण कार्यक्रम ‘मन की बात’ का  116वां एपिसोड हल्द्वानी में शक्ति केंद्र जज फार्म मंडल मुखानी के अंतर्गत बूथ संख्या 122 में बूथ अध्यक्ष शीला राणा के आवास पर देखा व सुना गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री द्वारा दिए गए वक्तव्य देश को विकसित करना सभी का लक्ष्य, युवाओं को राजनीति में जोड़ने के लिए प्रेरित करना, साक्ष्यों को सहेजने पर जोर देना, एनसीसी में अधिक से अधिक छात्र-छात्राओं को जोड़ने आदि पर जागरूक होने की जरूरत पर जोर दिया गया। इस अवसर पर बूथ प्रभारी मंडल कार्यकारिणी सदस्य विशंभर कांडपाल, बूथ अध्यक्ष शीला राणा, पूर्व बूथ अध्यक्ष श्री गंगा दत्त तिवारी, कृपाल दत्त जोशी, प्रदीप सिंह राणा, कृपाल दत्त जोशी, हेम अवस्थी, केएन जोशी, रमा जोशी, रंजना जोशी तारा टकवाल, हेमा जोशी उपस्थित रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *