पेरिस ओलंपिक में भारत ने दूसरा मेडल जीता, मनु भाकर ने रचा इतिहास

समाचार शगुन डेस्क 

मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने भारत को पेरिस ओलंपिक का दूसरा मेडल दिला दिया है। इस भारतीय जोड़ी ने 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच में साउथ कोरिया की जोड़ी को हराकर भारत की झोली में यह मेडल डाला। इससे पहले मनु भाकर ने पेरिस में ही भारत को पहला मेडल दिलाया था। उन्होंने महिला 10 मीटर एयर पिस्टल फाइनल में ब्रॉन्ज जीता था।‌ मनु भाकर ने दूसरा ब्रॉन्ज जीतने के साथ ही इतिहास भी रच दिया है। वह एक ही ओलंपिक सीजन में दो मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई है।