मार्शल आर्ट में आनंदा एकेडमी ओवरऑल चैंपियन, दून कॉन्वेंट स्कूल को दूसरा स्थान

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में आज बरेली रोड स्थित सीनियर सेकेंडरी स्कूल में _चतुर्थ नैनीताल डिस्ट्रिक्ट मार्शल आर्ट्स चैंपियनशिप_ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन कर किया गया। चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ मुख्य अतिथि उपेंद्र बर्तवाल (A.C.F), डिवीजनल सेल्स मैनेजर, UKFDC (उत्तराखंड वन विभाग), पल्लव साह, डायरेक्टर, दून कॉन्वेंट स्कूल, कृष्णा जोशी, प्रधानाचार्य, दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महेश चौधरी, डायरेक्टर, दिल्ली प्ले स्कूल द्वारा संयुक्त रूप से माँ सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर दून कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य श्री कृष्णा जोशी ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए सभी से आग्रह किया कि वे अभ्यास पर बल दें और सतत रूप से खेलते हुए अपने भविष्य के लक्ष्यों को प्राप्त करें। मुख्य अतिथि उपेंद्र बर्तवाल ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं और छोटी उम्र से ही बच्चों में मार्शल आर्ट जैसे साहसिक खेलों के प्रति आकर्षण देखकर प्रसन्नता व्यक्त की। दून कॉन्वेंट स्कूल के डायरेक्टर श्री पल्लव साह द्वारा खेल में पारदर्शिता और हार-जीत के भाव के बिना खेल भावना के साथ खेलकर स्वच्छ मानसिकता का परिचय देने की बात कही गई। इस चैंपियनशिप में दून कॉन्वेंट स्कूल, आनंदा एकेडमी, लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के लगभग 70 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इंटरनेशनल प्लेयर एवं WAKO इंडिया के रेफरी  हरेंद्र मेहता* ने रेफरी की भूमिका निभाई। रोमांचक मुकाबलों में कई राउंड्स की फाइट्स के बाद सबसे ज्यादा गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर सर्वाधिक अंक हासिल करके *आनंदा एकेडमी* ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम की, वहीं *दून कॉन्वेंट स्कूल* ने दूसरा स्थान प्राप्त कर फर्स्ट रनर-अप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया तथा *लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल* तीसरे स्थान पर रहा। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों में प्रमुख कनिष्का जोशी (दून कॉन्वेंट स्कूल),अंश भाटी कार्तिक डोगरा दिव्यांश आर्य, गौरव तिवारी प्रांजल बिष्ट युवराज असवाल मोहम्मद अरहम भावेश गोस्वामी श्रेयांश भरारा, मनप्रीत पाल, गौरव डोगरा, कृष्णा कुल्याल, प्रियांशु, मयंक सिंह, अंश आर्य, विजय मौर्य, तमन्ना मेहर, जानवी बिष्ट, लक्षिता, कृतिका जोशी,आशनवी गौनिया तथा सृष्टि थापा, वॉरियर मार्शल आर्ट्स वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष श सौरभ गौड, उपाध्यक्ष अजय सिंह, महासचिव सौरभ सनवाल व दीपक गौड़ के साथ हरीश भट्ट तथा हरीश कांडपाल ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। दून कॉन्वेंट स्कूल से गीता अधिकारी, छाया भंडारी, ममता बनोला, संगीता रावत, संजू सती, शीतल जोशी, मनोज जोशी, ए.के. भाटिया* सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं की कार्यक्रम को सफल बनाने में सराहनीय भूमिका रही। आनंदा एकेडमी स्कूल के खेल शिक्षक *उदित बिष्ट* और *रीना गुरुरानी* भी कार्यक्रम में सहयोगी रहे। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों को मेडल और चैंपियनशिप ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। यह चैंपियनशिप खेल भावना एवं अनुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here