75वें संविधान दिवस के अवसर पर राजेंद्र प्रसाद लॉ कॉलेज कुमाऊं यूनिवर्सिटी में हुआ कार्यक्रम

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

75वें संविधान दिवस के अवसर पर मंगलवार को राजेंद्र प्रसाद लॉ कॉलेज, कुमाऊं यूनिवर्सिटी एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के संयुक्त तत्वाधान में कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें माननीय सचिव उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण श्री प्रदीप मानी त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे।कार्यक्रम का शुभ आरंभ दीप प्रज्ज्वलित कर , प्रिएंबल को पढ़ते हुए ,तथा प्रतिज्ञा ले कर किया गया। माननीय त्रिपाठी जी द्वारा बच्चों को संविधान के विषय पर जान देने के साथ साथ मेहनत कर के जीवन में आगे बढ़ने के लिए उत्प्रेरित किया।इस अवसर पर आयोजित वाद विवाद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट आने वाले विद्यार्थियों को पुरुस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम में माननीय उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से आदरणीय ओ एस डी श्री अरुण बोहरा भी उपस्थित रहे। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती बीनू गुलयानी द्वारा संविधानवाद पर प्रकाश डालते हुए मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथिगण का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी से डॉ तिवारी, डॉ पांडेय, डॉ शाह भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *