उत्तराखंड में यहां बैंक परिसर में आग‌ लगने से हड़कंप

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हरिद्वार जिले के कनखल क्षेत्र के अंतर्गत पीएनबी बैंक परिसर में भीषण आग लग गई। लपटें देख आसपास हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना बीते बुधवार की है। थाना कनखल क्षेत्र के अंतर्गत आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया. बैंक अधिकारियों ने घटना की सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी. सूचना पर दमकल विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची. घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है। आग पीएनबी बैंक गुरुकुल शाखा के नीचे भूतल में ख़ाली परिसर में मौजूद सूखे पत्ते और कबाड़ के ढेर में लगी थी। देखते ही देखते आग एकदम भड़क गई। फायर यूनिट की त्वरित कार्रवाई से आग को फैलने से बचाया गया, चूंकि ऊपर बैंक था इसलिए बैंक के अधिकारियों को तुरंत फोन करके बुलाया गया‌ गनीमत रही कि आग लगने से किसी प्रकार का कोई बैंक डेटा या कागजात का नुकसान नहीं हुआ.अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *