नैनीताल डीएम ने खेत में पहुंच धान की फसल की क्रॉप कटिंग की

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जनपद के जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने हल्द्वानी तहसील के ग्राम नवाड खेड़ा गौलापार में कृषक ललित मेहरा के खेत में धान की फसल की क्रॉप कटिंग की। जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि क्रॉप कटिंग से फसल उत्पादन के सही आंकड़े प्राप्त होते हैं, किसानों के हित में सरकार द्वारा लिए जाने वाले निर्णय में भी ये आंकड़े सहायक सिद्ध होते हैं। सरकार को भी कृषि नीति न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी ) खाद्यान्न भंडारण नीति,आयात व निर्यात नीति आदि नीतियों को भी बनाने हेतु इन्हीं आंकड़ों की सहायता लेनी होती है। इन्हीं क्रॉप कटिंग के आंकड़े के आधार पर प्राकृतिक आपदा के समय फसल क्षति होने पर राहत राशि वितरण की जाती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *