मंडी का व्यापारी लापता, स्कूटी जंगल में मिली, पुलिस ने कांबिंग शुरू की

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी मंडी का व्यापारी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। घर से निकला व्यापारी जब लौटा नहीं परिजन पुलिस के पास पहुंचे। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन ट्रेस की सूर्या देवी मंदिर की लास्ट लोकेशन सामने आई। मौके पर पुलिस को उसकी स्कूटी बरामद हुई है। बुधवार को पुलिस को उसका मफलर मिला। इसके बाद जंगल में कांबिंग के साथ ही डाग स्क्वायड लगाया गया है। पुलिस के मुताबिक, टीपीनगर चौकी क्षेत्र के नीलांचल कालोनी डहरिया निवासी 55 वर्षीय रमेश चंद्र जोशी की मंडी में कई दुकानें हैं। बीती 30 जनवरी को वह स्कूटी लेकर घर से निकले थे, लेकिन फिर लौट कर घर नहीं पहुंचे। रात देर हुई तो रमेश का बेटा करन जोशी टीपी नगर पुलिस चौकी पहुंचा। करन की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की और रमेश की तलाश शुरू की। रमेश के मोबाइल फोन को सर्विलांस पर लगाया गया और सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। इसी बीच पुलिस को रमेश के मोबाइल की लास्ट लोकेशन चोरगलिया थानाक्षेत्र के सूर्या देवी मंदिर के पास जंगल में मिली। आनन-फानन में पुलिस की एक टीम को मौके पर रवाना किया गया। पुलिस मोबाइल के लास्ट लोकेशन पर पहुंची तो रमेश की स्कूटी दिखी। जिसके बाद टीम ने जंगल में उनकी तलाश शुरू की, लेकिन पूरे दिन कांबिंग के बावजूद व्यापारी का सुराग नहीं लगा। बताया जाता है कि रमेश के ऊपर काफी कर्ज था। एसपी सिटी ने बताया कि व्यापारी की तलाश की जा रही है।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here