फायरिंग मामले में चौकी प्रभारी समेत तीन सस्पेंड

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

हरिद्वार जिले के भगवानपुर फायरिंग विवाद में दो लोगों की हत्या के मामले में एसएसपी हरिद्वार ने कार्यवाही की है। इस मामले में सिपाही और हेड कांस्टेबल सहित चौकी प्रभारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। रिपोर्ट में तत्काल मौके पर न पहुंचने व उच्चाधिकारियों को सूचना न देने के तथ्य सामने आए हैं। हरिद्वार के भगवानपुर थाना क्षेत्र में बिनारसी गांव में रविदास जयंती पर दो पक्षों में हुए संघर्ष और फायरिंग की घटना में गंभीर लापरवाही पर हल्का प्रभारी चुड़ियाला एसआई सूरत शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। पूरे प्रकरण की जांच पुलिस अधीक्षक क्राइम हरिद्वार जितेंद्र मेहरा को सौंपी गई है। अन्य पुलिस कर्मियों की लापरवाही पर विस्तृत जांच रिपोर्ट मांगी गई है।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *