मांगें पूरी न होने पर इस समाज के लोगों ने सिर मुंडवाकर अनोखा प्रदर्शन किया

समाचार शगुन उत्तराखंड

कुमाऊं के ऊधमसिंहनगर जिले में बंगाली समाज से जुड़े लोगों ने लंबित मांगों को लेकर चल रहे आंदोलन के एक माह पूर्ण होने पर रविवार को रुद्रपुर स्थित रवीन्द्रनाथ टैगोर पार्क में अनूठे ढंग से विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कई युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सामूहिक रूप से सिर मुंडवाकर सरकार की कथित उदासीनता के खिलाफ नाराजगी व्यक्त की। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सुब्रत विश्वास ने कहा कि अनुसूचित जाति दर्जा, आरक्षण, बांग्ला भाषा के संरक्षण, बंग भवन निर्माण और समाज से जुड़े अन्य मुद्दों को लेकर लंबे समय से मांग उठाई जा रही है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है। जिसके तहत रविवार को मुंडन करवाकर विरोध जताया गया। प्रदर्शनकारियों ने मुंडन के बाद अपने बाल एकत्रित कर प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री और क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों को स्पीड पोस्ट से भेजने का निर्णय लिया। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे सुब्रत विश्वास और उनके साथियों ने कहा कि लगातार ज्ञापन, धरना और जनसंपर्क अभियान चलाने के बावजूद उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि चुनावी वादों के बावजूद समाज को अपेक्षित अधिकार और सुविधाएं नहीं मिल सकीं। इस अवसर पर शक्ति फार्म सहित विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे समाज के प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने आंदोलन को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here