हल्द्वानी में बर्खास्त शिक्षक के घर से दो तमंचे बरामद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण को लेकर सुप्रीम कोर्ट में 24 फरवरी को प्रस्तावित सुनवाई से पहले इलाके में पुलिस ने दो अवैध तमंचा व एके-47 के कारतूस बरामद किए हैं। अवैध तमंचा रखने वाला पूर्व में पॉक्सो मामले में जेल जा चुका है। इसके चलते उसे नैनीताल के एक सरकारी स्कूल में शिक्षक के पद से बर्खास्त किया गया था। पुलिस के अनुसार थाना बनभूलपुरा पुलिस ने गौजाजाली उत्तर स्थित एक मस्जिद के पास एक व्यक्ति के घर से दो तमंचे, कई जिंदा कारतूस और एक प्रतिबंधित AK-47 का कारतूस बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर टीम ने मौके पर पहुंचकर घर की तलाशी ली। आरोपित मोबिन खान के पास से 315 बोर का तमंचा दो कारतूस, 12 बोर का तमंचा व चार कारतूस, साथ ही 7.62 एमएम का कारतूस और 7.65 एमएम के 10 कारतूस बरामद हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *