समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
दिनांक 04 फरवरी 2026 से 09 फरवरी 2026 तक एस जी टी विश्वविद्यालय गुरुग्राम में आयोजित “फर्स्ट टेक नेशनल चैलेंज” में उत्तराखंड की एकमात्र टीम ने राज्य का नाम रोशन किया है। बरेली रोड, गौजाजाली, हल्द्वानी स्थित दून कॉन्वेंट स्कूल, हल्द्वानी के 15 छात्रों की टीम ने मेंटर्स कन्नू दर्मवाल और धर्म राज पंवार के नेतृत्व में इस प्रतियोगिता में भाग लिया और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। पांच दिनों तक चले इस आयोजन में टीम ने रोबोटिक्स के साथ-साथ सौम्य कौशल और नेतृत्व क्षमता में भी विकास किया। इस प्रतियोगिता में अटल टिंकरिंग समुदाय का हिस्सा होने के नाते, दून कॉन्वेंट स्कूल की टीम ने “फ्यूचर लीडर्स” श्रेणी में दूसरा स्थान प्राप्त किया और अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया।
प्रतियोगिता में सफ़ल प्रतिभाग के बाद आज 10 फरवरी 2025 को विद्यालय वापस लौटने पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी तथा डायरेक्टर पल्लव शाह ने विद्यार्थियों और शिक्षकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी ने कहा कि इस सफलता के मौके पर हम अपने सभी सहयोगियों और प्रायोजकों का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं, जिनमें अटल इनोवेशन मिशन, नीति आयोग, शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार, एसजीटी यूनिवर्सिटी, क्वालकॉम, आरटीएक्स, पीटीसी, सर्काना, डाउ, बेचटेल, जॉन डीयर, कैरियर, एसटीईएम वार्सिटी , वाई-रोबोट्स स्टोर, आईसीआईटी, काल्की, आरके फैक्ट्री शामिल हैं। साथ ही स्ट्रेटेजिक पार्टनर्स गूगल, एप्पल, अमेज़न, आरआ नेचुरल्स, सुकन्या एजुकेशन, और एनयू ईरा क्रिएशन्स का भी आभार व्यक्त किया गया।



