शादी में भीमताल जा रहे युवक को लूटा, एक लाख रुपए भी निकाले, रोडवेज बस भी पीड़ित को सड़क पर छोड़ गई

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दिल्ली से रोडवेज बस में सवार होकर शादी में भीमताल जा रहे युवक को जहरखुरानों ने अपना शिकार बना लिया। उसके फोन से उन्होंने एक लाख की ट्रांजेक्शन भी की है। चोर उसका मोबाइल और पर्स लूटकर ले गये। हल्द्वानी पहुंचने पर काठगोदाम डिपो की बस का स्टाफ भी उसे शीशमहल में उतार कर चलता बना। उसका कुसुमखेड़ा स्थित निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। गणाई गंगोली, पिथौरागढ़ निवासी पंकज पांडे दिल्ली में डिजिटल मार्केटिंग का काम करता है। दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए पंकज सोमवार की रात आनंद बिहार से रोडवेज बस में सवार हुआ। इसी दौरान रास्ते में अज्ञात लोगों ने नशीला पदार्थ सुंघा दिया। बेहोशी के बाद पंकज का पर्स, एटीएम, मोबाइल फोन और नकदी चुरा ली। इसी दौरान बस के भीतर ही पंकज के फोन से एक लाख रुपये इधर-उधर कर लिए। सुबह हल्द्वानी पहुंचने के बाद पंकज को रोडवेज बस ने शीशमहल के पास उतार दिया। सुबह टहलने निकले लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *