ठंड में लोगों को विधायक सुमित हृदयेश ने पहुंचाई राहत, जलौनी लकड़ी से भरी गाड़ियों को विभिन्न क्षेत्रों के लिए किया रवाना

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

 

Advertisement

भीषण ठंड के प्रकोप को देखते हुए हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश द्वारा आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से आज हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर अलाव जलाने हेतु जलौनी लकड़ियों से भरी 5 गाड़ियों को अपने निवास से रवाना किया गया।
इस अवसर पर विधायक सुमित हृदयेश ने कहा की कड़ाके की ठंड में गरीब, मजदूर, बुजुर्ग एवं असहाय वर्ग को सबसे अधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जनप्रतिनिधि होने के नाते यह मेरी जिम्मेदारी है कि समाज के हर तबके तक सहूलियत और आवश्यक सुविधाएं पहुंचें। ठंड से बचाव के लिए अलाव की व्यवस्था लगातार की जा रही है और आगे भी जरूरत के अनुसार यह कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और किसी भी जरूरतमंद को कठिन परिस्थितियों में अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।इस जनपरोपकारी कार्य में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री सुहैल सिद्दीकी, जिला महामंत्री मलय बिष्ट, पार्षद प्रतिनिधि दिवेश तिवारी, संजू उप्रेती, सुमित कुमार, राजू चौहान, मोहम्मद खालिद, इशरत अली, रिजवान, इस्लामुद्दीन, जॉन्टी राणा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement