भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले मेयर गजराज बिष्ट, नैनीताल आने का निमंत्रण दिया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी नगर निगम के महापौर गजराज बिष्ट ने शनिवार 24 जनवरी को भाजपा मुख्यालय नई दिल्ली में नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान महापौर ने उन्हें हल्द्वानी आगमन का औपचारिक निमंत्रण दिया। मुलाकात के दौरान शहर से जुड़े प्रमुख विकासात्मक, जनसरोकार एवं संगठनात्मक के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। महापौर गजराज बिष्ट ने हल्द्वानी में शहरी अवसंरचना, यातायात व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता और पर्यटन से जुड़े विषयों की जानकारी साझा की तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सहयोग की अपेक्षा जताई। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने हल्द्वानी के विकास के प्रति सकारात्मक रुख व्यक्त करते हुए शीघ्र नगर भ्रमण का आश्वासन दिया। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती और जनहित से जुड़े कार्यों में समन्वय पर भी बल दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *