राबाइंका चोरगालिया में एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य का संकल्प लिया

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

राबाइंका चोरगालिया में आयुष विभाग जनपद नैनीताल द्वारा स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए योग की उपयोगिता की जागरूकता के लिए चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया।
कार्यक्रम का आरम्भ करते हुए आयुर्वेदिक चिकित्सक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चोरगालिया डा त्रिलोक सिंह बिष्ट ने योग दिवस 2025 की योग दिवस की थीम *एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य के लिए योग* को बताते हुए मानव कल्याण के लिए योग , स्वस्थ और संतुलित आहार को अपनाने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य तनुजा जोशी ने आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए योग को जीवन शैली के रूप में अपनाने पर जोर दिया। चित्रकला प्रतियोगिता में *ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान* प्राप्त किया . समस्त विजयी और प्रतिभागी छात्राओं को पुरुस्कृत किया गया.समस्त शिक्षिकाओं और छात्राओं को चिकित्सक डा त्रिलोक सिंह बिष्ट द्वारा स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए योग संकल्प शपथ दिलवाई गयी। सम्पूर्ण कार्यक्रम का संचालन शिक्षिका हेमा टाकूली द्वारा किया गया। इस अवसर पर अमिता जोशी , भगवती आगरिया, मंजुलता सहित समस्त विद्यालय परिवार उपस्थित रहा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *