नगर निगम हल्द्वानी में सफाई कर्मियों की भर्ती में धांधली न किए जाने की उठाई मांग, मेयर को ज्ञापन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कर्मचारी सेवक अमित कुमार ने मंगलवार को मेयर हल्द्वानी नगर निगम को संबोधित ज्ञापन वरिष्ठ नगर स्वास्थ अधिकारी मनोज कांडपाल को पांच सूत्रीय मांग पत्र/ज्ञापन सौंपा गया। मांग उठाई गई कि वर्तमान में मौहल्ला स्वच्छता समिति के तहत कर्मियों को रखें जाने की कार्यवाही गतिमान है। समिति में स्थाई व जरुरतमंद को प्राथमिकता दी जाए। निगम प्रशासन पूर्व की भांति इस भर्ती में धांधली से बचे। साथ ही प्रभारी पर्यावरण पर्यवेक्षकों की भर्ती नियुक्ति में स्थाई, वरिष्ठ व योग्य कर्मचारी को नियमानुसार प्राथमिकता दी जाए। अस्थाई कर्मचारियों को एक वर्ष के ऐरियर का लाभ दिया जाए व समाज कल्याण विभाग द्वारा निर्मित भवनों में रहे रहे कर्मचारियों मकान भत्ता/पेंशन आदि दिये जाने जैसी मांग उठायी यदि निगम प्रशासन द्वारा मांगो पर गम्भीरता पूर्वक विचार न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। ज्ञापन सौंपने वालों में विजय पाल, रोहित मसीह,  विश्वास, नरेन्द्र, लक्की आदि कर्मचारी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *