बनभूलपुरा में शांति कायम, कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में प्रभावितों को राहत पहुंचाई, इंटरनेट सेवा जल्द होगी बहाल

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

जिलाधिकारी वंदना सिंह के निर्देश पर शनिवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा कर्फ्यू ग्रस्त क्षेत्र में प्रशासन की निगरानी में आवश्यक सेवाओं को सुचारू किया गया। प्रशासन ने जरूरतमंदों को इलाज और दवाइयां भी साथ ही दूध सहित आवश्यक सामग्री वितरित की। जिलाधिकारी के निर्देश पर प्रशासन द्वारा बनभूलपुरा क्षेत्र में आवश्यक सेवाएं बहाल करने के साथ ही बीमार लोगों को इलाज और दवाइयां उपलब्ध कराई गई साथ ही जोनल मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बृजलाल, कृष्णा और बेस अस्पताल व सुशीला तिवारी अस्पताल में जाकर बनभूलपुरा उपद्रव के दौरान घायल लोगों का हाल-चाल जाना और डॉक्टर से उनके उपचार की जानकारी ली। देर रात तक प्रशासन जहां कर्फ्यू ग्रस्त इलाके में राहत सामग्री आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराता रहा तो वहीं दूसरी तरफ घायलों की स्थिति व उनके उपचार की स्थिति का भी जायजा लिया गया। प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार हल्द्वानी की बनभूलपुरा में शांति व्यवस्था कायम। कल रविवार को होने वाली परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर होगी। कल सुबह तक कर्फ्यू प्रभावित स्थल छोड़कर इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत होने पर मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा मिल सके। इसके लिए जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सीएमओ डा.श्वेता भंडारी को मेडिकल एंबुलेंस की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए। इसी क्रम में प्रभावित क्षेत्रों में आम जन को आपात स्थिति में किसी भी प्रकार की असुविधा न हो स्वास्थ्य विभाग ने दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए है जिनका नाम और फोन नंबर डा.एनसी तिवारी, एसीएमओ 9410167445 और डा.अजय डिस्ट्रिक्ट इम्मुनाइजेशन अधिकारी 9412120155 है। कल सुबह से कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्र को छोड़ते हुए इंटरनेट सेवा को बहाली हो जाएगी। रोडवेज की बसे पूर्व की भांति अपने स्थलों से चल रही है। कल 11 फरवरी को आयोजित होने वाली प्रतियोगी परीक्षा अपने निर्धारित स्थल और समय पर होगी। साथ ही सब्जी मंडी भी सुचारू है जिससे लोगों को सब्जी की समस्या न हो। कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को एसेंशियल सेवाओं की आपूर्ति हो इसके लिए सिटी मजिस्ट्रेट को राशन, दूध , सब्जी आदि आवश्यक सामग्री की आपूर्ति बनाए रखने के आदेश दिए है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement