हल्द्वानी हिंसा: नगर निगम के वाहन चालक से मारपीट व लूटपाट, मरा समझकर छोड़ गये उपद्रवी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

हल्द्वानी के बनभूलपुरा में हुए बवाल के दौरान नगर निगम के वाहन चालक संजू कुमार के साथ भी अमानवीय व्यवहार किया गया। इस मामले में नगर निगम प्रशासन ने पुलिस को अवगत कराते हुए मुकदमा दर्ज कराने के लिए एसओ बनभूलपुरा को‌ पत्र भेजा है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि बीती आठ फरवरी को अभियान के दौरान पथराव होने पर निगम का वाहन चालक गैंग के साथ मलिक के बगीचे से लौट रहा था तभी रास्ते में उपद्रवियों ने उसे वाहन से बाहर निकाला और मारपीट की। इतना ही नहीं उसके रूपये और मोबाइल छीन लिया गया। बाद में हमलावर उसे मरा समझकर छोड़ गये। इधर शनिवार को संजू ने इस घटना से निगम प्रशासन को अवगत कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *