व्यापारी नेता को पितृशोक, श्रद्धांजलि अर्पित करने भीमताल पहुंचे व्यापार मंडल पदाधिकारी

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल जिला नैनीताल के युवा संरक्षक प्रवीण पटवाल के पिता रिटायर्ड कैप्टन स्व.खीम सिंह पटवाल ( 83 वर्ष) के निधन पर व्यापारियों ने गहरी शोक संवेदना प्रकट की है।‌ जिला व्यापार मंडल के पदाधिकारी गुरुवार को उनके निवास भीमताल पहुंचे और श्रद्धांजलि अर्पित की। शोक जताने वालों में जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, प्रदेश मंत्री रूपेंद्र नागर, युवा जिलाध्यक्ष सौरभ रौतेला, जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल गंगोला, जिला संयुक्त महामंत्री पंकज जोशी, जीवन पलड़िया, ललित मेहरा, लक्ष्मण सिंह गंगोला, हरदयाल सिंह नयाल, गिरधारी बग्वाल आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *