मोदी सरकार द्वारा लाई यूपीएस पेंशन योजना का फूंका पुतला

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

कर्मचारी शिक्षकों के लिए मोदी सरकार द्वारा लाई गई यूपीएस पेंशन योजना का विरोध करते हुए कर्मचारी शिक्षकों ने उसका पुतला फूंका। संघ भवन में हुए पुतला दहन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिक्षक नेता नवेंदु मठपाल ने कहा पुरानी पेंशन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलित संगठन पुरानी पेंशन बहाली संगठन(एन एम ओ पी एस)की पहल पर आज पूरे देश का कर्मचारी शिक्षक केंद्र सरकार द्वारा लाई गई यू पी एस योजना का पुतला दहन कर रहा है। हमारी मांग थी कि केंद्र सरकार नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना OPS को लागू करे,पर केंद्र सरकार ने कर्मचारी शिक्षकों के साथ यू पी एस लाकर धोखाधड़ी की।केंद्र सरकार द्वारा लाई गई पेंशन योजना भी बाजार आधारित है जो कि किसी कीमत पर स्वीकार नहीं। कर्मचारी शिक्षकों को सिर्फ पुरानी पेंशन योजना ही स्वीकार है इसलिए केंद्र सरकार को पुरानी पेंशन योजना को तत्काल लागू करना चाहिए। इस मौके पर बोलते हुए कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुभाष गोला ने कहा सरकार की निजीकरण की नीतियों न केवल कर्मचारी शिक्षकों बल्कि समाज के हर हिस्से के लिए घातक हैं। इस मौके पर सीपी खाती, संजीव कुमार, हरीश कुमार, महेंद्र आर्या, संत सिंह, शैलेंद्र भट्ट, सुभाष गोला, जया बाफिला, सविता रावत, चंदन बिष्ट, उषा पवार, प्रदीप शर्मा, दिनेश निखुरपा, नरेश सागर मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *