महिला पार्षद प्रत्याशी ने पति की छवि धूमिल करने‌ का आरोप लगाया

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी नगर निगम के वार्ड 37 से पार्षद पद की कांग्रेस प्रत्याशी दीपा गोस्वामी ने अपने पति की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में शुक्रवार को रिटर्निंग आफिसर व‌ एसडीएम तथा सीओ को शिकायती पत्र सौंप कार्रवाई की मांग भी की गई है। कहा गया है कि किसी ने उनके पति की फोटो सोशल मीडिया में किसी शराब तस्करी के मामले से जोड़कर शेयर भी की है।