वार्ड 11 के पार्षद प्रत्याशी रवि जोशी ने क्षेत्र के विकास के लिए मांगे वोट

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी के वार्ड नंबर 11 से पार्षद पद‌ के मजबूत प्रत्याशी रवि जोशी का चुनाव प्रचार अभियान तेजी से चल रहा है। इस बीच जनसंपर्क के दौरान पूर्व पार्षद रवि जोशी ने कहा कि पिछले कार्यकाल में जो कार्य रह गये थे, उन्हें अब पूरा कराया जाएगा। इसके अलावा जनसमस्याओं का निराकरण करना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने वार्डवासियों से आगामी 23 जनवरी को होने वाले मतदान में गुब्बारे पर मोहर लगाकर वार्ड के विकास के लिए वोट करने की अपील की। इस दौरान रवि जोशी को युवाओं, महिलाओं व बुजुर्गों ने समर्थन देने का भरोसा दिलाया।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *