न्याय सबके लिए, न्याय पर सबका हक जैसे नारों के साथ जागरूकता रैली निकाली

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन, हल्द्वानी उत्तराखंड

राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के दिशा निर्देशानुसार आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत  जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सुजाता सिंह के मार्गदर्शन में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं सिविल जज सीनियर डिवीजन वीनू गुलियानी के निर्देशन में पैरालीगल वालंटियर उमा भंडारी ने ललित महिला स्कूल हल्द्वानी की प्रधानाचार्य नीलम बिष्ट के विशेष सहयोग से जागरूकता रैली आयोजित की गई। इसमें स्कूली छात्राओं के साथ ही प्रगति बेलवाल, प्रेरणा गंगवार, फिजा नूर अंसारी, चंद्रप्रभा कश्यप, इलमा, नुजहत आदि शिक्षिकाओं ने प्रतिभाग किया। इस मौके पर न्याय सबके लिए, न्याय सब जगह पर व न्याय पर सबका हक आदि नारों के साथ जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *