हल्द्वानी में यहां किराए के मकान में नकली शराब बनाने का पर्दाफाश

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में एसटीएफ और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नकली देशी शराब गुलाब ब्रांड के जखीरे को पकड़ा है। लंबे समय से हल्द्वानी शहर में नकली शराब की तस्करी हो रही थी लेकिन इसकी जानकारी आबकारी विभाग को नहीं मिल पा रही थी। इधर आज बुधवार को उत्तराखंड एसटीएफ और आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए नकली शराब गुलाब ब्रांड की सात पेटी और शराब बनाने की सामाग्री पकड़ी है। एसटीएफ और आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हरीपुर नायक कमलुवागांजा गणपति विहार क्षेत्र में शराब तस्कर किराए के मकान में रहकर नकली शराब बन रहा था। पूरी सावधानी के साथ शराब बनाई जा रही थी ताकि आसपास किसी को भी शराब की महक के बारे में पता ना चल सके लेकिन मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आज शराब तस्कर को 7 पेटी देशी नकली गुलाब ब्रांड से साथ पकड़ लिया है। पकड़े गए तस्कर विशाल मंडल के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा पंजीकृत कर दिया गया है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement