हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे इस मकान की छत को तोड़ा, प्रशासन की टीम मौके पर रही मौजूद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

हल्द्वानी में सड़क चौड़ीकरण के मद्देनजर प्रशासन की कार्यवाही लगातार जारी है। इसके तहत रविवार को अवकाश के बावजूद अभियान चलाया गया। इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा व लोनिवि ईई अशोक चौधरी के नेतृत्व में पुलिस बल की मौजूदगी में कालाढूंगी रोड चौराहा के निकट बिजली लाइनों के आड़े आ रहे भवन की छत को तुड़वाया गया। इस दौरान भवन स्वामी प्रशासनिक अधिकारियों को कागजात दिखाता रहा लेकिन इसका टीम पर‌ कोई असर नहीं हुआ। इस बीच एसडीएम वर्मा ने बताया कि बिजली लाइन के नीचे आ रहे भवन के करीब डेढ़ मीटर हिस्से को तोड़ा गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *