कुमाऊं में यहां विधायक के पांच मंजिले काम्प्लेक्स की छत से कूदा युवक

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर में भाजपा विधायक शिव अरोड़ा के पांच मंजिले काम्प्लेक्स की छत से युवक ने कूद लगा दी। इससे युवक गंभीर रूप से चोटिल हो गया। उसे हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार विधायक के कंचनतारा रोड स्थित काम्प्लेक्स परिसर के बाहर बीती गुरुवार की रात कुछ युवक अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। पड़ोस में रहने वाले युवक ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे उस पर टूट पड़े। इस पर काम्प्लेक्स के सिक्योरिटी गार्ड ने हस्तक्षेप करते हुए आजादनगर ट्रांजिट कैंप, निवासी जश्न कुमार को पकड़ लिया और काम्प्लेक्स में बैठा लिया‌ साथ ही तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस के आने की सूचना मिलते ही युवक डर के मारे ने चौथी मंजिल पर पहुंच गया और दूसरी बिल्डिंग में छलांग लगा दी और गंभीर रूप से घायल हो गया।पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल रुद्रपुर में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। युवक का बायां पैर फ्रेक्चर हो गया है और रीढ़ की हड्डी में चोट लगने के कारण उसका कमर से नीचे का हिस्सा भी सुन्न हो गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *