उत्तराखंड में यहां डीएम ने रिश्वत लेते पकड़े गये कानूनगो को सस्पेंड किया

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन उत्तराखंड 

पौड़ी जिले में जमीन के सीमांकन के नाम पर 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किए गए कानूनगो‌ को निलंबित कर दिया गया है। जिलाधिकारी पौड़ी आशीष चौहान ने कानूनगो का निलंबन आदेश जारी किया है। डीएम ने प्रकरण की विस्तृत जांच एसडीएम श्रीनगर को सौंपी है और जल्द रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए हैं। तहसील पौड़ी के अगरोड़ा क्षेत्र के एक ग्रामीण ने विजिलेंस को  शिकायत भेज बताया था कि उनके पैतृक गांव में पिता की सहखातेदारों के साथ भूमि दर्ज होनी थी। इसके लिए राजस्व विभाग को सीमांकन और आख्या तैयार करनी थी। जिसके लिए ग्रामीण ने क्षेत्र में तैनात राजस्व निरीक्षक (कानूनगो) से भूमि संबंधी कार्य किए जाने को लेकर बात कही। कानूनगो ने इसके एवज में रिश्वत मांगी। इस पर बीती 5 अक्टूबर को विजिलेंस की टीम ने कानूनगो को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। डीएम पौड़ी आशीष चौहान ने बताया कि अगरोड़ा क्षेत्र के कानूनगो कैलाश रवि को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की जांच एसडीएम श्रीनगर को सौंप कर, जल्द विस्तृत रिपोर्ट दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। क्षेत्र में नए कानूनगो की तैनाती भी कर ली है। इधर निदेशक विजिलेंस वी मुरुगेशन ने कहा है कि यदि कोई भी सरकारी और लोक सेवक कर्मचारी किसी भी काम के लिए रिश्वत मांगता है, तो आप उसकी शिकायत टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर-1064 या फिर Whatsapp नम्बर 9456592300 पर कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *