व्यापार मंडल की जिला युवा कार्यकारिणी का विस्तार, इन्हें मिला पद

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल ने युवा जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। युवा जिलाध्यक्ष प्रदीप सब्बरवाल, कार्यकारी युवा जिलाध्यक्ष पंकज जोशी की संस्तुति पर जिला महामंत्री शिव कपूर ने हल्द्वानी के युवा समाजसेवी संगठन के पूर्व युवा महामंत्री मधुकर प्रताप सिंह बनोला को वरिष्ठ उपाध्यक्ष मनोनीत किया है ।उनके मनोनयन पर जिलाध्यक्ष विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री हर्षवर्द्धन पांडे, कार्यकारी जिलाध्यक्ष जगदीश बवाड़ी, धर्मेंद्र नेगी, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविंद्र बोरा, पंकज कंसल, नदीम खान, गोपाल अधिकारी, जिला सचिव गिरिजा नंदन भट्ट, जिला कोषाध्यक्ष लाला जायसवाल, सह जिला कोषाध्यक्ष विजय तिवाड़ी, जिला उपाध्यक्ष मुरली मनोहर मुलानी, प्रमोद भट्ट, जिला निर्वाचन अधिकारी रामपाल सिंह गंगोला, जिला उपाध्यक्ष प्रवीण पटवाल, महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा, महानगर महामंत्री मनोज जायसवाल, जिला महिला अध्यक्ष कुसुम दिगारी, महामंत्री उर्वशी बोरा, काठगोदाम नगर अध्यक्ष गोविंद भाकुनी, महामंत्री भुवन जोशी, ग्रामीण इकाई मुखानी के अध्यक्ष पवन जोशी, महामंत्री पवन वर्मा आदि ने हर्ष जताया है। नवनियुक्त युवा वरिष्ठ उपाध्यक्ष मधुकर प्रताप सिंह ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए संगठन के संविधान का अनुश्रवण कर व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जाहिर की ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *