दुष्कर्म के आरोपी मुकेश बोरा को लेकर उत्तराखंड के दुग्ध मंत्री ने क्या कहा, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

दुष्कर्म के आरोपी नैनीताल दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वह अभी तक फरार चल रहा है। इस मामले में प्रदेश के दुग्ध मंत्री सौरभ बहुगुणा ने प्रेस को दिए बयान में कहा है कि  मुकेश बोरा को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कहना ग़लत होगा कि सरकार उसे बचा रही है।‌ पुलिस ने प्रकरण उजागर के 24 घंटे के भीतर मुकदमा कायम किया। इसी क्रम में उसकी घर की कुर्की की कार्यवाही भी की गई‌ है।

https://youtu.be/4iBZSFObak0?si=C9_Po6nAQUxm5dAo

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *