हल्द्वानी में 30 अगस्त को डीएम सुनेंगी जनसमस्याएं, कैंप के समय में हुआ परिवर्तन

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नगर निगम हल्द्वानी हल्द्वानी के वार्ड 11 से वार्ड 20 तक के लोगों के लिए कल 30 अगस्त को जिलाधिकारी वंदना सिंह की अध्यक्षता में जनसुनवाई शिविर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान‌ वार्डवासियों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण होगा। यह जानकारी देते हुए नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि शिविर अपराह्न दो बजे से लगेगा। गौरतलब है कि पिछले दिनों वार्ड एक से 10 तक की समस्याओं के लिए शीशमहल काठगोदाम में शिविर आयोजित किया गया था, इस दौरान करीब 400 लोगों ने समस्याएं उठाई थी।