उत्तराखंड में यहां पुलिस कांस्टेबल का अर्धनग्न हालत में शव मिला

समाचार शगुन उत्तराखंड 

उत्तराखंड के हरिद्वार में सप्तऋषि फ्लाईओवर पर संदिग्ध हालात में देहरादून में तैनात पुलिस कांस्टेबल का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से हड़कंप मच गया। शरीर पर किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मोर्चरी में भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत की वजह साफ हो पाएगी। पुलिस के अनुसार, देहरादून में तैनात कांस्टेबल कैलाश भट्ट बीती 18 अगस्त को गैरसैंण हुए विधानसभा सत्र में ड्यूटी के लिए गया था‌ लेकिन वह ड्यूटी पर नहीं पहुंचा। इस मामले में कांस्टबेल की गुमशुदगी भी दर्ज कराई गई थी।  पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।‌