पुलिस ने नंदा देवी मेले में गुम हुई बच्ची को परिजनों से मिलाकर खुशियां लौटाईं

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

माँ नंदा-सुनंदा देवी महोत्सव* के दौरान नैनीताल पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा के साथ-साथ *मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक 10 वर्षीय बच्ची को सकुशल उसके परिजनों* से मिलाया गया।
महोत्सव के दौरान *कमला, उम्र 10 वर्ष, एक महिला को अकेली एवं रोती हुई मिली। महिला द्वारा उक्त बच्ची को तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम* लाकर पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस कंट्रोल रूम द्वारा बच्ची के परिजनों की तलाश हेतु *लगातार अनाउंसमेंट* कराया गया। कुछ समय बाद बच्ची के *नाना-नानी, निवासी विद्या, हल्द्वानी पुलिस कंट्रोल रूम* पहुंचे। पहचान एवं आवश्यक सत्यापन के उपरांत बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द किया गया। परिजनों द्वारा बच्ची की पहचान हेतु आधार कार्ड भी प्रस्तुत किया गया। बच्ची के सकुशल मिलने पर परिजनों ने *नैनीताल पुलिस एवं पुलिस कंट्रोल रूम* की टीम का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

Advertisement

सही और अधिक स्वाभाविक शब्दों में वाक्य:

*“नैनीताल पुलिस अपील करती है कि मेले में परिजन बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत भीड़भाड़ वाले स्थानों पर बच्चों का हाथ थामे रखें तथा उन्हें अकेला न छोड़ें तथा बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी व्यक्ति के परिजनों से बिछड़ने की स्थिति में तत्काल निकटतम पुलिसकर्मी, पुलिस सहायता केंद्र अथवा कंट्रोल रूम से संपर्क करें।*

*मीडिया सेल*
*नैनीताल पुलिस*

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement