देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल हल्द्वानी महानगर प्रभारी व वरिष्ठ उपाध्यक्ष संगठन से निष्कासित

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

देवभूमि उद्योग व्यापार महानगर हल्द्वानी के प्रभारी अतुल गुप्ता व महानगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल शर्मा को संगठन विरोधी गतिविधियों के कारण संगठन से निष्कासित कर दिया गया है।‌
महानगर अध्यक्ष अजय कृष्ण गोयल की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष हुकम सिंह कुंवर ने तत्काल प्रभाव से दोनों पदाधिकारियों को संगठन से निष्कासित कर दिया है। यह जानकारी देते हुए प्रदेश महामंत्री राजकुमार केसरवानी ने कहा कि अनुशासनहीनता के लिए संगठन में कोई जगह नहीं है। दोनों पदाधिकारियों के निष्कासन को जायज बताते हुए अनुशासन समिति अध्यक्ष डॉ.बालम सिंह बिष्ट ने कहा कि संगठन विरोधी गतिविधि कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *