हल्द्वानी: छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति लेने को करना होगा यह काम वरना लटक जाएगा भुगतान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल के जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर  घिल्डियाल ने बताया कि आईटी सैल समाज कल्याण उत्तराखण्ड देहरादून से वित्तीय वर्ष 2023-24 में अनुसूचित जाति, पिछडी जाति, ओबीसी आदि छात्रवृत्ति के ऐसे छात्र/छात्राओं की सूची प्रेषित की गई है। जिनका ऑनलाइन आवेदन पत्र जिला स्तर पर सत्यापित/स्वीकृति कर दिया गया है, किन्तु उनका बैंक खाता आधार सीडेड/डीबीटी सक्षम नहीं होने के कारण छात्रवृत्ति का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
घिल्डियाल ने जनपद के उन समस्त संस्थानों के छात्र/छात्राओं को सूचित किया है कि ऐसे छात्र/छात्राएं जिनका एनएसपी पोर्टल पर स्टेटस सत्यापित जिला नोडल अधिकारी दर्शा रहा है, वे छात्र-छात्राएं अपना बैंक खाता एक सप्ताह के भीतर आधार से लिंक या सीडिंग डीबीटी एनेबल करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जिन छात्र/छात्राओं द्वारा अपना बैंक खाता आधार से लिंक या सीडिंग अथवा डीबीटी एनेबल नहीं कराया जाता है तो उनका छात्रवृत्ति का भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *