समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड
*”ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर व बनभूलपुरा पुलिस की नशे के विरुद्ध लगातार कार्यवाही*
*अवैध गांजा व स्मैक के साथ 02 अभियुक्त गिरफ्तार*
*प्रेस नोट*
*वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ0 मंजूनाथ टीसी* के सख्त निर्देशन में *जनपद में अपराध एवं नशे के विरुद्ध* चलाए जा रहे अभियान *”ऑपरेशन प्रहार”* के अंतर्गत पुलिस द्वारा लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में *श्री मनोज कुमार कत्याल पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी* एवं *श्री अमित कुमार क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/ लालकुआं* एवं *श्री सुमित पाण्डे क्षेत्राधिकारी रामनगर* के पर्यवेक्षण में *कोतवाली रामनगर एवं कोतवाली बनभूलपुरा टीमों द्वारा अलग-अलग कार्यवाही करते हुए 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार* किया।
▫️*थाना रामनगर पुलिस कार्यवाई*
*प्रभारी निरीक्षक रामनगर श्री सुशील कुमार* के नेतृत्व में कोतवाली रामनगर पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाते हुए उजाला मैरिज हॉल ट्रक यूनियन के पास खाली प्लॉट से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना चोरगलिया में *FIR संख्या 136/2026 धारा 8/20 NDPS Act* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तारी*:
कादिर, निवासी गूलरघट्टी, रामनगर (उम्र 28 वर्ष)
*बरामदगी*:
9.334 किलोग्राम अवैध गांजा
*पुलिस टीम*
▪️उ0नि0 सोमेन्द्र सिंह
▪️का0 महबूब आलम
▪️का0 गगन भण्डारी
▫️ *कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस कार्रवाई*
*प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा श्री दिनेश चन्द्र फर्त्याल* के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को दानिश का बगीचा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध *FIR संख्या 78/2026 धारा 8/21 NDPS एक्ट* के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
*गिरफ्तारी*:
मो० हासिम, निवासी उजाला नगर (उम्र 19 वर्ष)
*बरामदगी*:
9.87 ग्राम अवैध स्मैक
*पुलिस टीम* :
▪️उ0नि0 जगवीर सिंह
▪️का0 दिलशाद अहमद
▪️का0 सुनील कुमार
▪️का0 सुच्चा सिंह



