नानकमत्ता: बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के खुलासे को गैर जनपद के भी इतने पुलिस अफसर लगाए

समाचार शगुन उत्तराखंड 

एसएसपी ने बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के खुलासे को एसआईटी गठित की

= टीम में गैर जनपद के भी पुलिस अधिकारी शामिल

ऊधमसिंह नगर, रुद्रपुर। नानकमत्ता गुरुद्वारे के कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह हत्याकांड के खुलासे के लिए एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने एसआईटी का गठन किया है। गठित एसआईटी में जनपद ऊधम सिंह नगर के अलावा कुमाऊं के अन्य जनपद से भी पुलिस के अधिकारी कर्मचारी शामिल हैं। इसमें तीन क्षेत्राधिकारी व पांच इंस्पेक्टर समेत तमाम दरोगा व‌ पुलिस कर्मी शामिल हैं।