नैनीताल की झील में कूदी महिला

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल में पाषाण देवी मंदिर के पास महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में नैनी झील में छलांग लगा दी। पर्यटकों व नाव चालकों ने उसे कड़ी मशक्कत के बाद बचा लिया। उसे तत्काल बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। आज सोमवार को पर्यटकों को झील में नौकायन करा रहे नाव चालकों ने एक महिला को डूबता देखा। जिसके बाद नाव चालकों और पर्यटकों ने महिला को झील से निकाल कर बेहोशी की हालत में बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया, जहां महिला का उपचार चल रहा है।

नैनी झील में कूदी महिला को बचाता नाविक।

बीडी पांडे अस्पताल के चिकित्सक ने बताया कि कुछ स्थानीय लोग महिला को गंभीर हालत में बीडी पांडे अस्पताल लेकर पहुंचे थे। जिसको प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। महिला की नैनीताल की ही रहने वाली है। महिला के परिजनों और पुलिस को घटना की जानकारी दे दी गई है। महिला के कदम उठाने के पीछे का कारण पता नहीं चल पाया। घटना के बाद महिला के परिजन और पति भी बीडी पांडे अस्पताल पहुंचे। महिला के पति ने बताया कि महिला बीते कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान थी और सोमवार देर शाम को अचानक बिन बताए घर से चली गई, जिसके बाद उसने आत्मघाती कदम

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *