हल्द्वानी में अधिवक्ता की हत्या का आरोपी चचेरा भाई गिरफ्तार

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के हल्द्वानी में हुए अधिवक्ता उमेश नैनवाल हत्याकांड का आज बुधवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्याकांड में शामिल आरोपी व उमेश के चचेरे भाई दिनेश नैनवाल को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों के बीच जमीन का विवाद था। जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से लामाचौड़ पूरनपुर नैनवाल, निवासी 45 साल के उमेश नैनवाल पुत्र मोहन नैनवाल और उनके चचेरे भाई दिनेश नैनवाल का प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। बीती सोमवार देर रात कमलुवागांजा स्थित रामलीला मैदान में उमेश का बेटा परशुराम का संवाद कर रहा था। इस दौरान रामलीला मैदान में रामलीला देखने के लिए काफी लोग पहुंचे थे। रात करीब 11 बजे उमेश और उनके चचेरे भाई दिनेश के बीच मामूली कहासुनी विवाद में तब्दील हो गई। तभी तैश में आकर दिनेश ने तमंचे से उमेश नैनवाल पर फायर झोंक दिया। गोली लगते ही उमेश गिर पड़े। गोली की आवाज सुन और उमेश को गिरता देख रामलीला मैदान में भगदड़ मच गई। इस का फायदा उठाकर हत्यारोपी मौके से फरार हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल उमेश को सेंट्रल अस्पताल पहुंचाया, जहां लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। आज पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे पुलिस न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisement

 

IMG-20261108-WA0035.jpg

IMG-20261108-WA0036.jpg

IMG-20261108-WA0034.jpg

IMG-20261108-WA0007.jpg

IMG-20261108-WA0008.jpg

IMG-20261108-WA0009.jpg

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement