युवक ने सगे भाई की गोली मारकर हत्या की, चार गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

देहरादून में दिनदहाड़े एडवोकेट सोहेल की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैली हुई है। सहसपुर के बुड्ढी गांव में रिश्तों का खौफनाक अंत, सगे भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट।‌ घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। देहरादून पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और मात्र एक घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है, जिसके बाद पूरे घटनाक्रम और हत्या के पीछे की वजह का खुलासा होने की संभावना है। एसएसपी परमेंद्र डोभाल ने स्पष्ट किया कि कानून से ऊपर कोई नहीं है और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस की तत्परता से आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *