हल्द्वानी में आबादी क्षेत्र में दिखा गुलदार, देखें वीडियो

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले में नगर निगम हल्द्वानी के जवाहर ज्योति वार्ड मल्ला चौफुला 37 दमुवाढूंगा के जंगल में मादा लेपर्ड सक्रिय है। बीती चार सितंबर शुक्रवार की देर रात वह रामनगर वन प्रभाग के अंतर्गत फतेहपुर रेंज में दिखाई दिया है। जंगल के नजदीक वाले घर के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। स्थानीय निवासी ने बताया कि पांच दिनों से लगातार आबादी वाली कॉलोनी से लैपर्ड पालतू कुत्तों को उठाकर ले जा रहा है। तेंदुआ एक ही स्थान पर घूम रहा है, लगभग 5 से 6 पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है