रवींद्रनगर में अखंड महानाम संकीर्तन का कलश यात्रा से शुभारंभ

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन उत्तराखंड 

रूद्रपुर। राधा कृष्ण महानाम यज्ञ सभा द्वारा नेताजी सुभाष पार्क रविन्द्रनगर में आयोजित 18 वें श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन का आज शनिवार नौ मई से शुभारम्भ हुआ। प्रातः भारी संख्या में महिलाओं द्वारा पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित होकर आयोजन स्थल से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जो रविन्द्रनगर, किच्छा बाईपास रोड पर स्थित लेक पैराडाईज झील तक पहुंची जहां कलश में जल धारण कर महिलायें बैंड बाजे की धुन में नृत्य करते और भजन कीर्तन करती हुई वापस आयोजन स्थल पर पहुंची जहां वैदिक मंत्रों के बीच कलश स्थापित किये गये। आज सायं 8 बजे अधिवास होगा। 10 मई को प्रातः 6 बजे से अखण्ड महानाम संकीर्तन व दोपहर 12 बजे से भंडारा प्रारम्भ होगा। महानाम संकीर्तन करने आई कीर्तन मंडलियों में जय राधे सम्प्रदाय कोलकाता, ओम शांति सम्प्रदाय दिनेशपुर, जय जगन्नाथ सम्प्रदाय उड़ीसा, राधा रमन सम्प्रदाय दिल्ली, श्यामा सम्प्रदाय जगतपुरा व राधारानी सम्प्रदाय कीर्तन मंडलियां शामिल हैं। 11 व 12 मई को अखण्ड महानाम संकीर्तन व भंडारा जारी रहेगा। 13 मई को प्रातः‘ कार्यक्रम का समापन एवं तुलसी पूजा की जायेगी। कलश यात्र में पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, संजीव नन्दी, बृजेन मंडल, रमेन विश्वास, तरूण मंडल, राजू कुमार, रवि सरकार, सहित आयोजन समिति के हीरा मंडल, विपुल गाईन, चन्दन देवनाथ, सुकुमार वैद्य, सरजीत मंडल, अभिताभ मल्लिक, संजय हाल्दार, विवेक महलदार, कार्तिक मंडल, विष्णु, प्रकाश अधिकारी, उर्मिला, मंजू, सरस्वती, मधू, पायल, अंजली, पुष्पा, राधा, गायत्री, संजना, पार्वती, संगीता सहित सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *