हल्द्वानी: काठगोदाम में गिरा विशालकाय पाखड़ का पेड़, मार्ग बंद, ट्रैफिक डायवर्ट, कांग्रेस नेता ने कहा-लापरवाही बरतने वाले अफसरों के खिलाफ दर्ज कराएंगे एफआईआर

ख़बर शेयर करें
समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

काठगोदाम नरीमन चौराहे पर आज शनिवार 29 जून को पाखड़ का विशालकाय पेड़ गिर गया। इसके चलते यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई मौके पर पहुंचे। यातायात को डाइवर्ट कर दिया गया है। सड़क पर गिरे विशालकाय पेड़ को हटाने के लिए टीम लगी है।‌ जिसे जल्द हटा लिया जाएगा और यातायात को दोबारा से सुचारू कर लिया जाएगा। मौसम विभाग ने बरसात को लेकर चेतावनी भी जारी की है, ऐसे में प्रशासन और पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रहने को कहा गया है।  इधर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कहा कि नैनीताल रोड में काठगोदम नरीमन चौराहे के निकट प्रशासन की लापरवाही के चलते विशालकाय वृक्ष गिरा है। इससे जहां मार्ग अवरूद्ध हो गया वहीं लोगों को जानमाल का खतरा भी पैदा हो गया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *