हल्द्वानी से सिलेंडर ले जा रहा ट्रक नदी में गिरा, चालक समेत दो की मौत

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

अल्मोड़ा में सिलेंडर लेकर जा रहा ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरा। हादसे मे ट्रक चालक और क्लीनर की मौत हो गई।‌ घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लिए। जानकारी के अनुसार बीती शुक्रवार देर रात एलपीजी सिलेंडर से भरा ट्रक हल्द्वानी से बेरीनाग जा रहा था। जब ट्रक अल्मोड़ा जिले के सेराघाट मोटर मार्ग में मंगलता से आगे टानी के पास पहुंचा तो अचानक अनियंत्रित हो गया और जैनल नदी में जा गिरा। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। धौलछीना पुलिस के मुताबिक चालक की पहचान हरीश चंद्र बिष्ट निवासी कपकोट बागेश्वर के रूप में हुई है। कलीनर की पहचान नहीं हो सकी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *