कैंची धाम में दिन तक 60 हजार से अधिक भक्तों ने किए बाबा के दर्शन

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कैंची धाम स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सुबह से ही हजारों की संख्या में श्रद्धालु बाबा के दर्शन के लिए पहुँच रहे हैं। सुगम आवागमन और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नैनीताल पुलिस, प्रशासन और सभी सहयोगी विभाग पूरी मुस्तैदी से तैनात हैं। कैंची धाम यात्रा मार्ग पर सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश को प्रतिबंधित किया गया है ताकि ट्रैफ़िक सुचारू रूप से चल सके।भवाली सैनिटोरियम, नैनीताल, भीमताल, गरमपानी और हल्द्वानी जैसे प्रमुख स्थानों से लगातार शटल बसें और गाड़ियां चलाई जा रही हैं। बिना किसी रोक-टोक के लगातार शटल सेवाओं के जरिए श्रद्धालुओं को बाबा के सुलभ दर्शन कराए जा रहे हैं। एंट्री और एग्जिट की गति बराबर होने के कारण श्रद्धालुओं को दर्शन करने में आसानी हो रही है। सभी आगंतुकों से अपील है कि यदि आप भी बाबा जी के दर्शन के लिए श्री कैंची धाम आ रहे हैं, तो नैनीताल पुलिस द्वारा तय किए गए रूट प्लान और शटल सेवाओं का उपयोग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *