हल्द्वानी से 14 व 15 जून को कैंची धाम जाने के लिए यहां से पकड़े बस, दो दिन पहाड़ के इन रूटों की रोडवेज सेवा रहेगी ठप

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

नैनीताल जिले के कैंची धाम में 15 जून को लगने वाले मेले के मद्देनजर 14 व‌ 15 जून को हल्द्वानी बस स्टेशन से भवाली सेनेटोरियम तक रोडवेज बसें चलाई जाएंगी। यह जानकारी देते हुए हल्द्वानी डिपो एआरएम सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने बताया कि इन दो दिनों में हल्द्वानी स्टेशन से रोजाना चलने वाली पिथौरागढ़, गंगोलीहाट व चौरासी रुट की बस सेवा बाधित रहेगी।