पूर्व कैबिनेट मंत्री इंदिरा हृदयेश का पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण, बड़ी संख्या में लोगों ने अर्पित की श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड की पूर्व कैबिनेट मंत्री व कद्दावर नेत्री स्व.इंदिरा हृदयेश का तृतीय पुण्यतिथि पर भावपूर्ण स्मरण किया गया। इस मौके पर प्रदेश के दिग्गज नेताओं तथा कांग्रेस व‌ अन्य राजनीतिक दलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
हल्द्वानी में कांग्रेस पार्टी की ओर आज गुरुवार 13 जून को नैनीताल रोड स्थित सौरभ होटल में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। श्रद्धांजलि सभा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, जसपुर विधायक आदेश चौहान, पौड़ी लोकसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी गणेश गोदियाल, नैनीताल लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल समेत तमाम बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं ने स्व.इंदिरा हृदयेश के उत्तराखंड राज्य और खासतौर पर हल्द्वानी शहर के लिए किए गए उल्लेखनीय कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा हृदयेश मजबूत नेतृत्व करने वाली नेत्री थी, जो किसी भी परिस्थिति में पीछे नहीं हटती थी। उन्होंने हल्द्वानी के अभूतपूर्व विकास में बड़ी भूमिका निभाई और शहर को विशेष पहचान दिलाई। इस दौरान स्व. इंदिरा हृदयेश के‌ पुत्र व हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सभी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि वह माताजी के पदचिन्हों पर चलकर शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *