नैनीताल जिले में यहां पर्यटकों की जिप्सी में लगी आग, जैसे-तैसे बचाई जान

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

कालाढूंगी थाना क्षेत्र के पवलगढ़-बैलपड़ाव मोटर मार्ग पर आज सोमवार  13 मई को पर्यटकों की जिप्सी में आग लग गई। इस दौरान जिप्सी में बैठे पर्यटकों ने जैसे-तैसे भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी भीषण थी कि देखते ही देखते जिप्सी पूरी तरह से जलकर खाक हो गई। सभी पर्यटक सीतावनी से जंगल सफारी करके वापस लौट रहे थे। सूचना मिलने पर दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। फिलहाल सभी पर्यटक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। पूरे मामले में एसडीएम कालाढूंगी रेखा कोहली ने बताया कि जिप्सी में आग तकनीकी कमी के चलते लगी, लेकिन समय रहते हुए पर्यटक जिप्सी से बाहर निकल गए थे। जिप्सी पूरी तरह से जल गई है, पर्यटकों को दूसरी गाड़ी से उनके गंतव्य तक भेजा गया। स्थिति पूरी तरह से सामान्य है। फिलहाल राजस्व विभाग द्वारा घटना के संबंध में रिपोर्ट तैयार कर रहा है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *