हल्द्वानी में 16 अगस्त को डीएम की मौजूदगी में यहां लगेगा जनसमस्या समाधान शिविर

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

16 अगस्त (शुक्रवार) को नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के‌वार्ड संख्या 1 से वार्ड संख्या 10 तक शीशमहल रामलीला ग्राउन्ड काठगोदाम में प्रातः 11 बजे से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए अपर जिलाधिकारी पीआर चौहान ने बताया कि 16 अगस्त‌‌ को शीशमहल रामलीला ग्राउन्ड काठगोदाम के जनसंवाद कार्यक्रम में नगर निगम की सफाई व्यवस्था, जन्म मृत्यु‌ प्रमाण पत्र, परिवार रजिस्टर की नकल, दाखिल खारिज के लम्बित प्रकरणों का निस्तारण तथा वार्ड में स्ट्रीट लाइट संबंधी समस्यायें सुनीं जाएंगी। साथ ही राजस्व विभाग द्वारा तहसील स्तर से मुआवजे का वितरण, खतौनी की सत्यापित प्रति, आधार कार्ड बनाये जायेंगे। चिकित्सा विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड, आभा आईडी गर्भवती महिलाओं एवं लोगों का चेकअप करने के साथ ही औषधि का वितरण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि जनसंवाद शिविर में उद्यान, कृषि, समाज कल्याण, पशुपालन, जल संस्थान, विद्युत, उरेडा तथा खाद्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी के साथ ही विभागों से सम्बन्धित आवेदन/शिकायतों का निस्तारण भी किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *