समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड

आज 15 अगस्त 2026 को हल्द्वानी बरेली रोड स्थित दून कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रातः *प्रभात फेरी* से हुआ। बरेैली रोड और आसपास के क्षेत्रों में विद्यार्थियों ने तिरंगा लेकर भारत माता की जय”* के नारे लगाए और *स्वच्छता व बंधुत्व* का संदेश दिया। प्रातः *9 बजे* विद्यालय परिसर में प्रधानाचार्य कृष्णा जोशी द्वारा *ध्वजारोहण* किया गया। राष्ट्रगान के साथ सभी ने तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता शिक्षक श्री बिपिन चन्द्र पाण्डे जी* एवं *विद्यालय प्रबंधक श्री पल्लव शाह जी* उपस्थित रहे। प्रातः *10:30 बजे* *मुख्य अतिथि महोदय, प्रबंधक श्री पल्लव शाह एवं प्रधानाचार्य श्री कृष्णा जोशी जी* द्वारा *भारत माता एवं माँ सरस्वती* के समक्ष *दीप प्रज्वलित* कर देशभक्ति से भरे रंगारंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम में *देशभक्ति गीत, नृत्य एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं* का आयोजन हुआ। *इंटर हाउस नृत्य प्रतियोगिता* में *Comet house प्रथम, Clearwing हाउस द्वितीय, Luna हाउस तृतीय एवं Cinnabar हाउस चतुर्थ* स्थान पर रहा।
*मुख्य अतिथि महोदय राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक बिपिन चन्द्र पाण्डे के कर कमलों द्वारा वर्ष 2025-26 की बोर्ड वरिष्ठता सूची में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दून कॉन्वेंट स्कूल के विद्यार्थियों को नगद राशि, प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दीपा कठायत,चित्रा पटवाल,गीता अधिकारी,कविता कनौजिया, दीपक चंद्र, योगेश कुमार,हेमा पाठक,रीता बेलवाल , रिद्धिमा भारद्वाज, कंचन, बबीता नेगी, सारा, छाया भंडारी,लवली, मनोज कुमार, हेमंत शाह, पुष्पा जोशी, कपिल भट्ट, , संध्या गोस्वामी, आरती गोस्वामी, संजू सती, शीतल जोशी* सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में *प्रधानाचार्य श्री कृष्णा जोशी* ने सभी उपस्थित *अभिभावकों, शिक्षकों, मुख्य अतिथि एवं प्रबंधक श्री पल्लव शाह* का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को *अपने अधिकारों और कर्तव्यों का पालन करने* तथा *एक अच्छा नागरिक बनने* का संदेश दिया।
