उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार खत्म, मुख्यमंत्री धामी ने आखिरी दिन हल्द्वानी में किया रोड शो, कहा-पांचों लोकसभा सीटों पर भाजपा का होगा कब्जा

ख़बर शेयर करें

समाचार शगुन हल्द्वानी उत्तराखंड 

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार 17 अप्रैल को नैनीताल लोकसभा सीट से भाजपा के प्रत्याशी एवं केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट के समर्थन में हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। नवाबी रोड से लेकर तिकोनिया चौराहे तक रोड शो निकाला गया। जिसमें भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा, नैनीताल विधायक सरिता आर्य, हल्द्वानी के निर्वतमान मेयर जोगेंद्र रौतेला उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू समेत बड़ी संख्या में पार्टी के नेता पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा प्रदेश के अंदर भाजपा के पक्ष में माहौल है और लोग एक बार फिर से भाजपा की सरकार लाने जा रहे हैं। प्रदेश की पांच लोकसभा सीट पर बड़े अंतर से भाजपा का कब्जा होगा उन्होंने युवा मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे सबसे पहले मतदान करें जिससे लोकतंत्र मजबूत हो और 4 जून को ऐतिहासिक नतीजे आएंगे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *